फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना में दुकान के बाहर मृत मिले कुत्ते को दुकानदार ने कार से बांधकर घसीटा

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 12:45 PM IST

खन्ना के मलेरकोटला रोड पर एक दुकान के बाहर कुत्ता मरा हुआ मिला तो दुकानदार उसे अपनी कार के पीछे बांधकर घसीटते हुए दूर फेंक आया। इस बीच किसी ने इसकी वीडियो बना ली, जिससे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मामला ध्यान में आने के बाद नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी के प्रमुख नवन शर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।  नवन शर्मा ने बताया कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक कार से कुत्ते को रस्सी के सहारे बांधकर मलेरकोटला चौक से लेकर गांव रसूलड़ा तक करीब तीन किलोमीटर तक घसीटा गया। इस दौरान राह चलते लोगों ने इस अमानवीय कृत्य का विरोध किया और गाड़ी का पीछा करके उसे रुकवाया। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच करने पहुंची तो दुकान से करीब तीन किलोमीटर दूर कुत्ते के शव को झाड़ियों से बरामद किया गया। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें