अपनी लंबित मांगों को लेकर पन बस और कच्चे मुलाजिमों ने सोमवार को लुधियाना बस अड्डे पर गेट रैली आयोजित कर पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यात्रियों को भी प्रदर्शन के कारण कुछ समय तक असुविधा का सामना करना पड़ा।