लुधियाना में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां शहर के व्यस्त ढोल्लेवाल इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर को पुरानी राजनीतिक रंजिश के चलते करीब आठ बदमाशों ने घेर लिया और प्रॉपर्टी डीलर समेत उसके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में प्रॉपर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गया।