लुधियाना का जिला कचहरी परिसर आज उस समय छावनी में तब्दील हो गया, जब अचानक भारी पुलिस बल ने पूरी कोर्ट को खाली करवाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वकीलों, मुकदमों के लिए आए लोगों और कोर्ट स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बिना कोई स्पष्ट कारण बताए सभी अदालतों से पब्लिक को बाहर निकाल दिया, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप का माहौल है।