लुधियाना के ताजपुर रोड की भोला कॉलोनी इलाके में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चली। 10 से 12 राउंड फायर की आवाज सुन कर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। फायरिंग होती देख डर के मारे घरों में दुबक गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरा एरिया घेर लिया। पुलिस को आता देख कई आरोपी वहां से भाग गए, जबकि अपनी जमीन होने का दावा करने वाले परमिंदर सिंह बाजवा और जेएस गिल वहीं रहे। दोनों उक्त जगह पर अपना दावा जता रहे हैं।