फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में हरदीप सिंह गिल ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

हरदीप सिंह गिल ने सोमवार को लुधियाना में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के उपरांत उन्होंने सफाई कर्मचारियों के कल्याण, उनकी समस्याओं के समाधान तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गिल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए आयोग लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने तथा कर्मचारियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा समय-समय पर विभिन्न राज्यों और जिलों का दौरा कर सफाई कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की जा रही है, ताकि उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सके। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें