फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यंग लीडर्स कॉन्क्लेव में युवाओं की भूमिका पर चर्चा

इनिशिएटर्स ऑफ चेंज की ओर से शनिवार को गुरु नानक देव भवन में दो दिवसीय यंग लीडर्स कॉन्क्लेव की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करने और सामाजिक बदलाव में उनकी भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कॉन्क्लेव के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह रंधावा ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने युवाओं को देश और समाज की प्रगति में अहम भागीदार बताते हुए कहा कि युवा नेतृत्व को सही दिशा और अवसर मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अपने विचार साझा करने और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर संवाद का मंच मिलता है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। दो दिवसीय कॉन्क्लेव के दौरान नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें