फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लेबर कोड के खिलाफ सीटू ने आर-पार लड़ाई का बिगुल फूंका

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 19 Dec 2025 05:33 PM IST

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआईटीयू) ने केंद्र की केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानून की जगह लाए गए चार लेबर कोड और मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। नए कानूनों और चारों लेबर कोड को रद्द करवाने के लिए सीटू ने संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दिशा निर्देश पर सड़क से संसद तक संघर्ष की चेतावनी दी है। रायकोट स्थित संगठन कार्यालय में कामरेड जेबी स्टालिन की जयंती समारोह के दौरान सीटू की पंजाब लीडरशिप ने मोदी सरकार पर मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि एमएनआरईजीए की जगह बनाए कानून और श्रम कानून को रद्द कर बनाए चार लेबर कोड को निरस्त किए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा। पंजाब मनरेगा मजदूर यूनियन (सीआईटीयू) की राज्य स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत कुमार गोरा और एमएनआरईजीए मजदूर यूनियन (सीआईटीयू) के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह फरवाही ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कॉरपोरेट घरानों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों और देश के बड़े एकाधिकारों की लूट को और तेज करने और लंबे संघर्षों के बाद हासिल किए गए श्रम कानूनों को नेस्तोनाबूद करने की जल्दबाजी कर रही है। मजदूर नेताओं ने कहा कि अब करो या मरो की स्थिति उत्पन्न हो गई है। राज जसवंत सिंह तलवंडी की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए मनरेगा मजदूर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह बरमी ने 22 दिसंबर को पंजाब के सभी गांव, कस्बों और शहरों में केंद्र सरकार के पुतले जलाने और मनरेगा और श्रम कानून के स्थान पर बनाए चार कोड और कानून की प्रतियां जलाने का आह्वान किया। मजदूर नेताओं ने कहा ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के बाद अब देश मजदूरों को निशाना बनाया है। इसलिए अब दिल्ली की सरहदों पर हुए ऐतिहासिक किसान मोर्चे की तरह नए बिजली कानून, बीज कानून और बीमा क्षेत्र के कानूनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी संघर्ष शुरू किया जाएगा। बैठक के दौरान बेरोजगारी के खात्मे,योजनाबंदी और भूमि सुधारों के जनक कॉमरेड जेबी स्टालिन की 147वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें