उत्तर प्रदेश के मेरठ की मुस्कान ने प्रेमी विशाल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर लाश को नीले ड्रम में भर दिया था। ऐसा ही मिलता-जुलता मामला तीन दिन पहले पंजाब के लुधियाना में भी सामने आया था। यहां एक व्यक्ति की हत्या कर उसकी लाश को नीले ड्रम में भरकर खाली प्लाट फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है। वहीं हत्या करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। लुधियाना के ग्यासपुरा चौक के पास खाली प्लाट में नीले ड्रम के अंदर मिले शव की पहचान मनोज उर्फ राजू के तौर पर हुई है। राजू की हत्या किसी ओर ने नहीं बल्कि उसके दोस्त ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल महिला उसका पति और दो नाबालिग सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।