फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन, एक जून को जाने वाले थे लंदन

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Fri, 13 Jun 2025 10:48 AM IST

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट क्रैश में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन हो गया। पहले वे इस फ्लाइट से लंदन नहीं जाने वाले थे। उन्होंने 1 जून को लंदन जाने का प्रोग्राम बनाया था, लेकिन पंजाब प्रभारी होने के चलते और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से लुधियाना उपचुनाव की जिम्मेदारी देने के कारण वे कुछ दिन के लिए पंजाब में ही रुक गए थे। उनकी पत्नी व बेटी कुछ समय पहले ही बेटे के पास लंदन चले गए थे। किसी ने सोचा न था कि वे कभी अपने परिवार से नहीं मिल पाएंगे। अगर वे 1 जून को ही चले जाते तो अहमदाबाद हादसे के पीड़ितों में उनका नाम न होता। यह कहना है कि विजय रूपाणी के बेहद करीबी रहे भाजपा मुक्तसर के जिला अध्यक्ष राजेश गोरा पठेला का। गोरा पठेला पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ बिताए पलों को याद कर भावुक हो उठे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें