फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का राजनीतिक सफर

Tue, 08 Mar 2022 08:44 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम

पंजाब के चमकौर साहिब के मकराना कला गांव में एक मार्च, 1963 को पैदा हुए चन्नी अपने पिता के साथ खरड़ में टेंट हाउस का काम करते थे। चरणजीत सिंह चन्नी के परिवार में चार भाई हैं. चन्नी की पत्नी कमलजीत कौर एक डॉक्टर हैं. दोनों के दो बेटे भी हैं. चुनावी हलफनामे (2017) के मुताबिक वो पोस्ट ग्रेजुएट हैं. उन्होंने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है. पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलबी/बीए भी किया है. बताया जाता है कि उनकी पढ़ाई में काफी दिलचस्पी हैं और राजनीति में रहते हुए सीएम चन्नी पंजाब यूनिवर्सिटी से ही पीएचडी कर रहे थे। चरणजीत सिंह चन्नी नगर पालिका के चुनाव से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की. उन्होंने खरड़ नगर परिषद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. वो दो बार नगर परिषद के अध्यक्ष भी चुने गए. मजेदार है कि इन्हीं चन्नी ने साल 2007 में चमकौर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से टिकट मांगा था, मगर टिकट नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव में एंट्री मारी और जीत हासिल की. कुछ समय अकाली दल से भी जुड़े रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें