फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जालंधर ग्रामीण के आदमपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 2 देसी पिस्तौल, एक मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस (7.65 केएफ) बरामद किए गए हैं। डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी रविंदरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आदमपुर से कठार रोड पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान, एक संदिग्ध युवक दीपक कुमार उर्फ साहिल निवासी आदमपुर पुलिस को देखकर तेजी से वहां से भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उससे हथियार और कारतूस बरामद किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें