फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जलभराव और गहरे गड्ढों ने बढ़ाया खतरा, ट्रक पलटने से मचा हड़कंप

भारी बारिश के बाद जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने के कारण एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों की बदहाल स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। बारिश के दौरान गड्ढे पानी में छिप जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटनाएं होती रहती हैं। आसपास से गुजर रहे लोगों ने बताया कि यह अब आम बात हो गई है। उनका कहना है कि रोजाना राहगीर और दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों की जल्द मरम्मत कराने और जलनिकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें