डेरा सचखंड बल्लां जालंधर से गुरु रविदास धाम बनारस के लिए ट्रेन से संगत रवाना हुई। संगत संत निरंजन दास जी के साथ ढोल-नगाड़ों के साथ कीर्तन करती हुई जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से निकली। हजारों की संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान वित्त मंत्री पंजाब हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, मेयर जालंधर विनीत धीर, सांसद होशियारपुर डॉ. राजकुमार चब्बेवाल सहित विभिन्न दलों के कई बड़े नेता उपस्थित रहे।