नशे के विरुद्ध युद्ध अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देहात पुलिस ने कुख्यात महिला तस्कर संदीप कौर पत्नी कुलदीप कुमार निवासी गांव गोहावर जालंधर की संपत्ति फ्रीज किया है। संदीप कौर की 50,33,750 रुपये की संपत्ति फ्रीज किया गया है। इस संबंध में उसके घर पर नोटिस चस्पा किया गया है। वीरवार पुलिस टीम संदीप कौर के घर पहुंची थी। महिला के खिलाफ नशा तस्करी के 2 मामले और उसके पति कुलदीप कुमार के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। उन्होंने नशे का कारोबार करके उक्त संपत्ति बनाई थी। जिसे सक्षम अधिकारी दिल्ली के आदेशानुसार फ्रीज कर दिया गया है।