महानगर जालंधर के कंपनी बाग चौक पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कर्मियों ने भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक कर्मियों ने कहा कि आज ऑल इंडिया में सभी बैंकों में हड़ताल चल रही है। उनकी मांगे है कि जल्द बैंकों में नई भर्ती की जाए। पिछले 2 से 3 सालों से सब स्टाफ और पार्ट टाइम स्टाफ में नई भर्ती नहीं हो रही व उनकी प्रमोशन भी लंबे समय से रुकी हुई है।