देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दौरे पर हैं। वही जालंधर कैंट स्टेशन का उद्घाटन करने नरेंद्र मोदी पहुंच रहे हैं जिसकी पुष्टि केंद्रीय राज्य रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आने से पहले तमाम प्रशासनिक अधिकारी एसपीजी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर जायजा ले रही हैं। वही कहा कि 70 के करीब रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे और जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कर कई ट्रेन को वर्चुअल हरि झंडी देकर रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री और उनके कई कैबिनेट मंत्री उसे दिन जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।किसके साथ उन्होंने कांग्रेस को लेकर निशाना सदा है और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का आम आदमी पार्टी के संपर्क में होने का दावा किया है। बिट्टू ने कहा एनएचएआई नेशनल हाईवे के कई प्रोजेक्ट है जो देश ओर पंजाब को देंगे।पीएम मोदी देश के नहीं हमारे भाजपा के सबसे बड़े लीडर है और उनसे रिक्वेस्ट की है।सरकारी प्रोग्राम रेलवे स्टेशन के अंदर रहेगा ओर भाजपा का प्रोग्राम रेलवे स्टेशन के बाहर बनाए गए पंडाल में रहेगा।भाजपा के नेताओं की प्रशासन के अधिकारियों के साथ मीटिंग चल रहे है।पंजाब की 117 विधानसभा से लोग अपने वाहनों ओर बसों में आयेंगे और 10 हजार के करीब लोग आयेंगे।अभी तक पंजाब सरकारी ने जानकारी दी है पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आ रहे है और उनके मंत्री भी यहां रहेंगे।पीएम मोदी द्वारा बड़े बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन करके पंजाब ओर देश को दे रहे है। 2 महीने पहले पीएम आदमपुर हवाई अड्डे का उद्घाटन करके गए थे।पीएम मोदी क्या बड़ा ऐलान करेंगे वह तो पीएम मोदी ही जानते है। वहीं कांग्रेस को लेकर बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी अगर चेहरा है तो हमें ओर क्या चाहिए। कांग्रेस पार्टी की बात है तो राजा को प्रधान कोई मान नहीं था है।अगर कई लीडर पार्टी छोड़कर गए है तो इन्हीं के कारण छोड़ कर गए है।कांग्रेस पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल को लेकर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के किसी भी नेता ने उन्हें कुछ जाना ओर न माना।राजा वडिंग को लेकर कहा कि हम नहीं बोल रहे पूरी कांग्रेस बोल रही कि राजा कमरोमाइज्ड है।सुनील जाखड़ पर कांग्रेस ने कई बार निशाना साधा है लेकिन कांग्रेस तो खुद हिंदू सिख को लेकर बोलती आई है और सुनील जाखड़ के साथ हम खड़े है।हमें शिक्षा देते है और हम जब तक कांग्रेस पार्टी में रहे ओर जहां से भी चुनाव लड़ा है लेकिन इनकी तरह नहीं थे।मैने लुधियाना से लोकसभा चुनाव में 3 लाख वोट मिली है। बिट्टू ने कहा कि पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वाडिंग आम आदमी पार्टी के संपर्क में है और अगली बार मैं नाम भी बता दूंगा।हरपाल चीमा अगर बोल रह है तो इसमें कोई दो राय नहीं है।चन्नी को लेकर कहा कि चन्नी अपनी लड़ाई लड़ रहे है और उनकी लड़ाई का फायदा भाजपा को होगा और भाजपा अपनी सरकार बना पाएगी। फिरोजपुर के हरिके पत्तन में आज अरदास होगी और जत्थेदार साहिब सभी के साथ अरदास करेंगे ओर उस अरदास के बाद सभी ग्रुप ओर सभी वर्ग के लोगों के साथ कि गई अरदास से सभी को दिलासा मिलेगा और सभी की अरदास के बाद मामला शांत हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों का हक है कि वे कहीं भी अपनी आवाज उठाने के लिए प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन देश के प्रधानमंत्री जो भी डील करेंगे वह देश हित और किसानों के हित के लिए होगी।