फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने लिया जायजा

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को दौरा कर अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। करीब 98.89 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में है। केंद्रीय मंत्री का रेलवे अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने निर्माण कार्य की समीक्षा कर अधिकारियों के साथ बैठक भी की। मीडिया से बातचीत में रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और 17 जुलाई तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर के 100 वर्ष से अधिक पुराने करीब 1500 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिनमें जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन भी शामिल है। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा जताया कि निर्माण कार्य में यदि कहीं कोई कमी रह गई है तो उसे उद्घाटन से पहले दूर कर लिया जाएगा, ताकि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला आधुनिक रेलवे स्टेशन मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें