फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी फिर हड़ताल पर

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 03:09 PM IST

पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी ने फिर मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में आज अपनी मांगों को लेकर कच्चे कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। दरअसल, एक ओर जहां प्रशसान द्वारा लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लंबे समय से काम कर रहे पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारी अभी भी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते नज़र आ रहे हैं। इसी के चलते वीरवार को कर्मचारियों ने सरकारी बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है। जालंधर से इसकी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर वह विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस संबंध में इन कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नेताओं ने आश्वासन दिया था कि सबसे पहले कच्चे कर्मियों की मांगों को पूरा किया जाएगा। लेकिन अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। जिसके चलते उन्हें विरोध स्वरूप काम छोड़कर हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं अगर बस स्टैंड पर स्थित डिपो की बात करें तो जालंधर डिपो को रोजाना लाखों रुपए की आय का नुकसान हो रहा है। वहीं जब इन बसों में सफर कर रही महिलाओं से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे बस टाइम टेबल के अनुसार यहां पहुंची थीं लेकिन यहां पता चला कि आरोपी हड़ताल पर है, जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें