फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में ओवरलोड स्कूल मिनी बस पकड़ी, अंदर बैठे थे 30 बच्चे

Nivedita Updated Tue, 25 Aug 2026 02:45 PM IST

जालंधर की डिफेंस कॉलोनी से गढ़ा रोड की ओर जाते समय रेलवे फाटक से पहले ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने स्कूल बच्चों से भरी एक ओवरलोड मिनी बस को रोक लिया। बस की जांच के दौरान पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए, क्योंकि उसमें करीब 30 बच्चे सवार थे। जांच में सामने आया कि मिनी बस पर सरकारी नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जबकि ड्राइवर ने सीट बेल्ट भी नहीं लगाई हुई थी। इसके अलावा बस में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक बच्चे बैठाए गए थे, जिससे उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। ट्रैफिक अधिकारियों ने भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों को ज्यादा देर तक बस में रोकना उचित नहीं समझा। अधिकारियों ने चालान काटने के बाद बस को जाने दिया। उनका कहना था कि इतनी गर्मी में बच्चे परेशान हो रहे थे, इसलिए मौके पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाया गया। हालांकि, मामले में आगे की कार्रवाई कोर्ट के माध्यम से होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें