फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: एनआरआई ने घर की छत पर बनवाया स्टेचू ऑफ लिबर्टी

जालंधर के किशनपुरा इलाके में इन दिनों एक घर की छत पर लगा ‘स्टेचू ऑफ लिबर्टी’ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चौथी मंजिल पर स्थापित यह प्रतिमा शहर के कई हिस्सों से दूर से ही दिखाई देती है। आसपास ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से लोग इस अनोखे नज़ारे को देखने और तस्वीरें खिंचवाने के लिए पहुंच रहे हैं। 26 साल से अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रह रहे एनआरआई गुरजीत सिंह माथारू ने अपने घर की छत पर ‘स्टेचू ऑफ लिबर्टी’ लगवाया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 26 वर्षों से न्यूयॉर्क में बसे हुए हैं और हर साल भारत आकर कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं। न्यूयॉर्क सिटी से जुड़ी सबसे बड़ी पहचान ‘स्टेचू ऑफ लिबर्टी’ है, जिसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं। इसी याद और लगाव को अपने साथ जोड़ने के लिए उन्होंने अपने घर की छत पर यह प्रतिमा स्थापित करने का फैसला लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें