फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जालंधर में 30 सेकेंड में लूट लिया पेट्रोल पंप

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 15 Jan 2025 09:24 PM IST

पंजाब के जालंधर में पेट्रोल पंप में लूट की वारदात हुई है। बदमाशों ने 30 सेंकेड में वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर नकाबपोश लुटेरों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद लुटेरे एक कर्मी से नगदी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक बाइक सवार होकर तीन लुटेरे पेट्रोल पंप पर आते हैं। इस दौरान बाइक से 2 लुटेरे उतरते है और कर्मी को पिस्तौल दिखाते हुए उससे पूरा कैश लेकर वहां से जाती बार हवाई फायर करते हुए फरार हो जाते हैं। इस दौरान पंप पर कर्मियों में दहशत का माहौल पाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें