फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स के खिलाफ जंग: जालंधर रूरल पुलिस का मेगा कासो ऑपरेशन, 8 तस्कर गिरफ्तार

नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए जालंधर रूरल पुलिस ने पूरे जिले में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाकर ड्रग नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। यह ऑपरेशन DIG इंटेलिजेंस पंजाब डॉ. संदीप कुमार गर्ग के मार्गदर्शन और एस एस पी जालंधर रूरल एस. हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। 111 रेड, 15 गजेटेड अफसरों की निगरानी में 150 पुलिसकर्मी तैनात इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर जिले की संवेदनशील जगहों की पहचान कर 15 गजेटेड अफसरों की देखरेख में 111 रेड की गईं। इस दौरान करीब 150 पुलिसकर्मी तैनात रहे। बस स्टैंड, खाली इमारतें, सुनसान खेत, खुले मैदान और अन्य संदिग्ध स्थानों पर सघन तलाशी ली गई। ऑपरेशन के दौरान 50 संदिग्ध ड्रग तस्करों/पेडलर्स की जांच की गई, जबकि 35 लोगों से गहन पूछताछ की गई। CASO की कार्रवाई में 07 मामले दर्ज किए गए और 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 290 नशीली गोलियां, 5 ग्राम हेरोइन और एक कार बरामद हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें