फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में नशा तस्करों पर क्राइम ब्रांच का बड़ा शिकंजा, 500 ग्राम हेरोइन और 1 किलो अफीम सहित दो गिरफ्तार

जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 500 ग्राम हेरोइन, 1 किलो अफीम और एक बिना नंबर की एक्टिवा सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह आईपीएस के दिशा-निर्देशों पर की गई। पुलिस टीम गश्त के दौरान संत निरंकारी भवन के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े दो संदिग्ध युवकों को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उनके बैग से 500 ग्राम हेरोइन और 1 किलो अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनी निवासी रोज गार्डन, गांव नाहलां और भुपिंदर सिंह उर्फ प्रीत निवासी गुरु अर्जन नगर, जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और नशा तस्करी से जुड़े अन्य लिंक खंगालने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें