तरनतारन उपचुनाव के दौरान गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने वाले पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। राजा को पहले तो विपक्ष का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब कांग्रेस के भीतर से ही उनके बयान का विरोध होना शुरू हो गया है। इस मुद्दे को लेकर जालंधर जिला प्रधान कांग्रेस लीगल सेल, ह्यूमन राइट्स आरटी आई विभाग जालंधर एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलों ने सभी पदों से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है।