फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में नई उड़ान संस्था ने इवनिंग स्कूल में टेबल, बैंच व 500 कॉपियां बांटी

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 10:24 AM IST

नई उड़ान वेल्फेयर सोसाइटी (रजि.) द्वारा अपना 118वां प्रोजेक्ट इवनिंग स्कूल, वरियाना में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से नीरज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा यहां अध्ययनरत बच्चों के लिए 500 कॉपियां एवं टेबल, बैंच की सेवा प्रदान की गई। इस दौरान सर्वेश कौशल ने बच्चों को पढ़ाई का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की ओर से रमेश वरियाना ने कहा कि जब भी स्कूल के बच्चों को पढ़ाई से संबंधित किसी भी सामग्री की आवश्यकता होती है, नई उड़ान संस्था सदैव उनकी हर जरूरत को पूरा करती है। इसके लिए उन्होंने संस्था का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रमन गुप्ता सहित हेमंत थापर, शिव अरोड़ा, योगेश कुमार, राजकुमार, दक्ष गुप्ता, रचित अग्रवाल, युवान आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें