पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत जालंधर में सोमवार एक अहम कार्रवाई की गई। मोचिया मोहल्ला, बस्ती शेख में नशा तस्कर विशाल उर्फ लोटा की गैर-कानूनी इमारत को नगर निगम ने कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से गिरा दिया।पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई की निगरानी जॉइंट कमिश्नर संदीप कुमार शर्मा ने खुद मौके पर खड़े होकर की। विशाल उर्फ लोटा, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 7 मामले दर्ज हैं, द्वारा बनाई गई अवैध निर्माण को गिराकर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जालंधर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ड्रग तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना तुरंत पुलिस के दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।