फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी ओलंपियन मनदीप सिंह के पिता विवादों में, जालंधर स्टेडियम में बच्चों से हाथापाई

भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह के पिता रविंदर सिंह एक नए विवाद में घिर गए हैं। जालंधर के केपी स्टेडियम में बच्चों के साथ कथित हाथापाई और मोबाइल छीनने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रविंदर सिंह कुछ बच्चों को मैदान से बाहर निकालते और एक बच्चे को पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब स्टेडियम परिसर के पार्किंग एरिया में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। वायरल वीडियो में मौजूद बच्चों ने आरोप लगाया कि रविंदर सिंह ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और मोबाइल छीनने की कोशिश की। वहीं बच्चों द्वारा बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही मामला चर्चा का विषय बन गया। हालांकि इस पूरे विवाद पर रविंदर सिंह ने अपनी सफाई भी दी है। उनका कहना है कि बच्चों ने पार्किंग एरिया का ताला तोड़ दिया था और जब उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बच्चों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। रविंदर सिंह के मुताबिक उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की, बल्कि केवल बच्चों को पकड़कर समझाने की कोशिश की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना का अधूरा वीडियो वायरल कर गलत तस्वीर पेश की जा रही है। फिलहाल इस विवाद को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें