फगवाड़ा के अर्बन एस्टेट से गुजरने वाली नहर इस समय कूड़े का डंप बनी हुई है और ना तो नगर निगम इसकी सफाई करवाने की जहमत उठता है और न ही आसपास के लोग इसमें कूड़ा फैंकने से बाज आ रहे हैं। गौरतलब है कि फगवाड़ा में बड़ी संख्या में रह रहे प्रवासी छठ पूजा के लिए इसी नहर का प्रयोग करते हैं। उस समय बाकायदा इस नहर की सफाई कर टैंकरों से इसमें पानी भरा जाता है। लेकिन छठ पूजा के उपरांत इसकी देखभाल कोई नहीं करता। यहां तक कि नहर विभाग ने भी इस नहर में कभी पानी नहीं छोड़ा, जिस कारण यह नहर की बजाय कूड़े के डंप का रूप धारण कर चुकी है ।