फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा को हरा-भरा बनाने की ओर संस्था का नया कदम

फगवाड़ा की संस्था ग्रो ग्रीन की तरफ से शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संस्था के कोर कमेटी सदस्य जसविंदर सिंह और विनोद कुमार ने बताया कि संस्था मात्रा नहीं, गुणवत्ता के नारे के साथ काम कर रही है। इसके तहत पिछले समय के दौरान लगाए गए पौधों की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संस्था के सदस्यों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पौधों की टॉप ड्रेसिंग करके उनके आसपास ऑर्गेनिक खाद और पानी की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही पौधों के चारों ओर उचित स्थान तैयार किया जा रहा है, ताकि वे तेजी से बढ़ सकें और मजबूत पेड़ बन सकें। संस्था के सदस्य गुरप्रीत सिंह गोपी ने अपना जन्मदिन पौधे लगाकर मनाया और समाज को भी जन्मदिन तथा अन्य खास मौकों पर पौधे लगाकर मनाने के लिए प्रेरित किया। इस सेवा मुहिम में संस्था के सदस्य नीरज कुमार, दविंदर सिंह जस्सी, मनवीर, नितिन, तेजवीर सिंह, हरमेश पाठक, सुखविंदर सिंह, गजेंद्र शर्मा, राजीव दुगल गुरप्रीत सिंह गोपी, कश्मीर लाल, राघव, जतिंदर शर्मा, डॉ. कलसी, नरिंदर सैणी,सोनू, योगेश शर्मा, नीरज बख्शी और रवि आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें