फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के फोल्डीवाल में पुलिस–सोनू खत्री गैंग के गुर्गे में मुठभेड़, 12 राउंड फायरिंग

फोल्डीवाल इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस और सोनू खत्री गैंग के एक गुर्गे के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ गोपा, निवासी नवांशहर, की टांग में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से दो पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया जा रहा है कि कुलवंत सिंह गोपा 17 जनवरी को फगवाड़ा स्थित सुधीर स्वीट शॉप पर हुई फायरिंग के मामले में वांछित था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को जालंधर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि गैंगस्टर गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें