फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत ड्रग तस्करों की अवैध इमारत ढहाई

पंजाब सरकार की “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपूत नगर, मॉडल हाउस इलाके में नशा तस्करों की अवैध इमारत को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई नगर निगम जालंधर और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि यह अवैध इमारत लखवीर कौर उर्फ रेखा, संदीप कुमार उर्फ जुग्गा और सूरज नामक आरोपियों से संबंधित थी। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर नशा तस्करी, मारपीट, धमकी और अन्य आपराधिक मामलों में कई केस दर्ज हैं। इनमें 2021 से लेकर 2026 तक के एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज केस शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान एडीसीपी-2 राकेश कुमार यादव, एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया, थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस टीम और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। सीपी जालंधर ने साफ कहा कि नशा तस्करी और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान शहर से नशे के खात्मे और युवाओं को बचाने के लिए लगातार चलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें