फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के नंगल गांव में अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़

खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिल्लौर स्थित राधा स्वामी कॉलोनी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने का दावा किया है। प्रतिमा पर न केवल एसएफजे का नाम लिखा गया, बल्कि खालिस्तान का झंडा भी लहराया गया। इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया गया है। यह घटना ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी से ठीक पहले सामने आई है। पन्नू ने इस कृत्य को ब्लू स्टार की बरसी से जोड़ते हुए 6 जून को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अन्य अंबेडकर प्रतिमाओं पर भी इसी तरह की हरकत की धमकी दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और जांच शुरू कर दी। प्रशासन के लिए यह मामला सुरक्षा और साम्प्रदायिक सौहार्द के लिहाज़ से बेहद संवेदनशील बन गया है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि नारे लिखने वाले और पन्नू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें