मोगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को थाना कोट इसे खां में पड़ते गांव निहालगढ़ के पास से मोटरसाइकिल सवार दो नौजवान को गिरफ्तार किया उनके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना कोट इसे खां में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।