मोगा में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। गैंगस्टर मलकीत सिंह मनु गरचा स्ट्रीट के एक घर में किराए के मकान में छिपकर बैठा था। वह मोगा में कई वारदात में शामिल है। गैंगस्टर बंबीहा गैंग के साथ संबंध रखता है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी तो आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में मलकीत सिंह मनु घायल हो गया। यह मोगा सीआईए स्टाफ और एजीटीएफ का ज्वाइंट ऑपरेशन था।