इंटरनेशनल वूमेन डे के अवसर पर एंडोक्राइन सोसायटी ऑफ़ इंडिया (ईएसआई) 7 और 8 मार्च को मोहाली स्थित रेडिसन में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “वी केयर 2026 – वूमेन एंडोक्राइन केयर एंड ईएसआई ओबेसिटी वीक “आयोजित करेगी। इस सम्मेलन में महिलाओं के हार्मोनल स्वास्थ्य और भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा व मेटाबोलिक बीमारियों की समस्या पर विशेष फोकस रहेगा। यह कार्यक्रम ऐसे समय में आयोजित हो रहा है जब मोटापा एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनकर उभर रहा है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (2019–21) के आंकड़ों के अनुसार भारत में लगभग एक चौथाई पुरुष और महिलाएं ओवरवेट या मोटापे से ग्रस्त हैं, जो 2015–16 की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है। दिल्ली और पंजाब सहित कई राज्यों में महिलाओं में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है।