फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के विधायक नरेश कटारिया मक्खू और मल्लांवाला की तरफ बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए खानपान की सामग्री लेकर पहुंचे। नरेश कटारिया ने कहा कि वे जीरा के लोगों की मदद से लगभग 100 ट्रैक्टर-ट्रॉली में खानपान का सामान और पशुओं का चारा लेकर मक्खू व मल्लांवाला बाढ़ प्रभावित लोगों के पास पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए हरा चारा, मक्की का अचार और चोकर दिया है। इसके अलावा लोगों को खाने के लिए आटा, चीनी, दाल व अन्य सामग्री दी गई। इससे पहले लोगों को तिरपालें और पीने का शुद्ध पानी दिया गया था । वह हर प्रकार की बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए तैयार हैं। जीरा के लोगों का भी उन्हें काफी सहयोग मिल रहा है।