फिरोजपुर के जलालाबाद के गांव टिवाना में नशे की ओवरडोज से नौजवान की मौत हुई है। पीड़ित परिवार से दुख साझा करने के लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक रमिन्दर सिंह आवला व नगर कौंसिल प्रधान विकास दीप चौधरी पहुंचे। आवला ने कहा कि क्षेत्र में कई नौजवान नशे से अपनी जिंदगी खत्म कर चुके हैं। पुलिस को चाहिए कि नशा बेचने वालों पर नकेल कसे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो लोगों को अपने बच्चों को नशे से बचाने के लिए कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। जलालाबाद में जिस भी पुलिस अफसर के खिलाफ लोग नशे तस्करों को समर्थन देने की बात कह रहे हैं, ऐसे अफसर का तबादला नहीं उसे नौकरी से बर्खास्त करना चाहिए।