श्री आनंदपुर साहिब बस स्टैंड से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर आज एक दर्दनाक हादसे में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक नैना देवी क्षेत्र का रहने वाला था और पेशे से ड्राइवर था। जानकारी के अनुसार, नंगल डैम से अंबाला की ओर जा रही रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। रेलवे पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।