बरनाला के विधानसभा महलकलां के गांव चन्ननवाल में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई। मजदूर परिवार के युवक बेअंत सिंह (26) की चिट्टे का टीका लगाने से मौत हुई है। मृतक के पिता ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके गांव में सरेआम चिट्टा बिक रहा है। इस बारे कई बार प्रशासन और पुलिस को जानकारी दी गई लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन ने जांच का हवाला देते कहा कि जिस तरीके की परिवार वाले बयान दर्ज कराएंगे उसे आधार पर मामला दर्ज कर दिया जाएगा।