फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगराओं में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Jun 2026 08:08 PM IST

जगराओं के पास पड़ने वाले हठूर में एक 34 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ हिंदा के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही छुट्टियां बिताने के लिए अपने पैतृक गांव आया हुआ था। जानकारी के मुताबिक हरजिंदर सिंह बीती शाम अपने एक दोस्त के साथ घर से बाहर गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब काफी समय तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रातभर खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, सोमवार सुबह युवक का शव मिला। युवक की मौत की खबर फैलते ही घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि हरजिंदर सिंह का विवाह करीब डेढ़ साल पहले हुआ था। वह अपने पीछे पत्नी, माता-पिता और तीन भाइयों को छोड़ गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही थाना हठूर के एसएचओ गुरसेवक सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एएसआई सुल्खन सिंह ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। युवक की अचानक और रहस्यमयी मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें