फगवाड़ा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुल्लाराई में स्कूल प्रिंसिपल राजन चोपड़ा की देखरेख में “माता-पिता का साथ, बच्चों का विकास” के तहत पेरेंट्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लिया। वर्कशॉप का उद्देश्य घर और स्कूल के समन्वय से बच्चों के समग्र विकास को मजबूत करना था। इस अवसर पर अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया गया तथा इसके लिए उन्हें सुझाव भी दिए गए। इस मौके पर स्कूल के बच्चों के अलावा स्कूल स्टाफ राम लुभाया, सत्य देव शर्मा, संजीव कुमार, हरदीप सिंह, रोहिन, सुरजीत सिंह, मैडम कुलजीत कौर, मैडम सीता रानी, मैडम परमजीत कौर, मैडम मनजीत कौर, मैडम पूजा, मैडम ऊषा रानी, मैडम सुखविंदर कौर, मैडम कमलदीप कौर, मैडम रमनदीप कौर, मैडम गुरमीत कौर, मैडम अनु खन्ना, मिस सिमरन, मैडम शैली, वरिंदर कुमार और सोनू मौजूद थे।