फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा: खरीदारी करने आई महिला का पर्स और तीन हजार कैश ले उड़े चोर

फगवाड़ा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। दिनदहाड़े चोरों ने बस अड्डे के सामने स्थित सिनेमा रोड पर एक महिला के पर्स चोरी कर लिया। पर्स में तीन हजार रुपये व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। जिस जगह यह वारदात हुई है, वह जगह फगवाड़ा बस अड्डे से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है, जहां दिन भर पुलिस तैनात रहती है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि महिला के पर्स चोरी से पहले एक एनआरआई का भी पर्स चुरा हुआ है, जिसमें 30-35 हजार रुपए और सामान था। हालांकि एनआरआई ने पुलिस में शिकायत करने से मना कर दिया। दुकानदारों ने कहा कि फगवाड़ा में चोरों का कहर बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने पुलिस से चोरों को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें