फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में प्राइवेट हॉस्पिटल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान कुलदीप कौर नामक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।परिवार के अनुसार, कुलदीप कौर को गॉल ब्लैडर (पित्ताशय) की समस्या थी। कल रात डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार का कहना है कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने की कोई कोशिश नहीं की। बाद में पुलिस के माध्यम से उन्हें पता चला कि कुलदीप कौर की मौत हो चुकी है।आरोपों के बीच परिजनों ने मृतका के शव के साथ अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया और हॉस्पिटल व डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें