सतलुज नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण मोगा जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। धर्मकोट के गांव संघेड़ा, कंबो खुर्द और सेरेवाला पानी की चपेट में आ चुके हैं। गांवों के लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं और घरों का सामान व पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें ऊंचाई पर, घरों की छतों और नदी के बांध पर पहुंचा रहे हैं। सतलुज नदी के साथ लगते 30 गांव के जमीन है। लगभग 6 हजार एकड़ फसल पानी में डूब चुकी है और अगर जलस्तर में और बढ़ोतरी हुई तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है।