फिरोजपुर के गांव फतेह वाला और आले वाला में बाढ़ आ गई है। घरों में छह फुट के करीब पानी घुस गया है । बड़ी मुश्किल से लोग अपना सामान लेकर गांव में से निकल रहे हैं। गांव से आए ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी 60 फ़ीसदी लोग पानी में फंसे हुए हैं और वे मकान की छत पर अपना सामान लेकर बैठे हुए हैं। उन्हें खाने पीने का सामान भी अभी तक नहीं पहुंचा है। लोगों का कहना है कि इस बार बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। जिला प्रशासन अभी उनके पास नहीं पहुंचा है।