फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा की जेसीटी मिल में हंगामा

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 31 Oct 2025 10:58 AM IST

फगवाड़ा की मशहूर कपड़ा मिल जेसीटी मिल में उस समय हंगामा हो गया जब एनसीएलटी द्वारा लगाए गए आरपी पर मिल मजदूरों की महिलाओं ने उन्हें अपशब्द कहने के आरोप लगाए। मौके पर मजदूरों व महिलाओं ने आरपी की गाड़ी को घेर लिया। हंगामा होता देख आरपी को वहां से बिना गाड़ी के जाना पड़ा। सूचना मिलने पर पहुंचे ट्रैफिक व पीसीआर इंचार्ज अमन शर्मा व सिटी एसएचओ ऊषा रानी मौके पर पहुंचे, लेकिन लोगों शांत नहीं हुए। अंततः देर रात तक पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शांत करवाया। सुबह मिल मजदूर इक्ट्ठे होकर एसडीएम ऑफिस पहुंचे व वहां मौजूद डीएसपी फगवाड़ा को आरपी के बारे में लिखित शिकायत दी। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि शिकायत की जांच की जाएगी। गौरतलब है कि जेसीटी मिल के बंद होने के बाद कई महीनों से लोगों के वेतन व अतिरिक्त भत्ते नहीं मिले हैं। इस कारण लोगों में हताशा का माहौल पैदा हो गया है व पिछले कई महीनों से बिजली पानी बंद होने के कारण इस साल पड़ी भयंकर गर्मी में उन्हें बिना बिजली पानी रहना पड़ा। जिस कारण लोगों में गुस्से के कारण वो किसी भी अधिकारी पर विश्वास नहीं कर रहे। एसडीएम आफिस में मिल मजदूरों व महिलाओं से बात करते हुए आरोपी आरपी ने लोगों को बताया कि उनकी कोई भी गलत मंशा नही है, वो लोगों को उनका हक दिलाना चाहते हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि जल्द ही उनकी बिजली पानी बहाल हो जाएगा जिसके बारे में वो अपनी रिपोर्ट भेज चुके हैं। आरपी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द लोगों का पैसा उनके खातों में आ जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें