फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमींदार के घर पर अज्ञात शख्स ने चलाई गोलियां, मची चीख पुकार

पठानकोट जिले के हलका भोआ क्षेत्र के तहत आने वाले गांव लाहड़ी-318 में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक जमींदार के घर पर एक अज्ञात हमलावर ने गोलियां चला दीं। हालांकि जमींदार का परिवार घर के अंदर था और बच्चे आंगन में खेल रहे थे। गोलियों की आवाज सुनकर बच्चे चिल्लाने लग पड़े। इसी दौरान घर के बाकी सदस्य भी कमरों से बाहर निकल आए। परिजनों ने देखा कि घर की खिड़की का कांच टूटा हुआ है और फर्श पर चली हुई गोली का खाली खोल पड़ा हुआ है। तुरंत घबराए हुए परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना का पता चलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ हर पहलू से जांच शुरू कर दी। हमलावर कौन थे और किस नीयत से वारदात को अंजाम दिया इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें