मोगा के बंद फाटक के पास रेलवे लाइन पर 16 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने आत्महत्या की थी। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मोगा और समाज सेवा सोसायटी (रजि.) मोगा की टीम मौके पर पहुंची। सोसायटी के सदस्यों ने रेलवे पुलिस के सहयोग से शव के अवशेषों को एकत्र कर अपनी एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल मोगा की मोर्चरी में पहुंचाया, जहां पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया। 72 घंटे बीत जाने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद रेलवे पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार के लिए शव समाज सेवा सोसायटी को सौंप दिया। समाज सेवा सोसायटी ने हमेशा की तरह लावारिस मृतक का वारिस बनते हुए अंतिम संस्कार कराया।