फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में बधाई मांगने के इलाके को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े, बाजार में हंगामा

फरीदकोट में त्योहारों के बीच दुकानदारों से बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर फरीदकोट में किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। बाजार में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान दोनों पक्षों के सदस्य एक-दूसरे पर अपने क्षेत्र में दखल देने के आरोप लगाते रहे।घटनाक्रम के चलते बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार, शहर के दो गुट त्योहारों के मद्देनजर दुकानों से बधाई मांगने के दौरान आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष संबंधित बाजार क्षेत्र में बधाई मांगने को अपना अधिकार बताते हुए एक-दूसरे का विरोध करने लगे। बहस बढ़ने पर दोनों गुटों के सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी। विवाद के दौरान एक गुट अपने साथ कुछ निहंग सिंहों को भी लेकर पहुंचा। दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद बाजार में तनाव और बढ़ गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम को देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत करवाया। पुलिस ने दोनों गुटों को कोतवाली पहुंचकर विवाद का समाधान करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें